–पुलिस ने रीलबाज मजनू का किया मुकम्मल ईलाज
मुजफ्फरनगर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल जगह-जगह नवयुवक व नवयुवतियां रील बनाने के चक्कर में अपनी जान की बाजी लगा बैठते हैं और कुछ मजनूं/रोमियो भी रील बनाने में चक्कर में आकर राह चलती ल़डकी या स्कूल की छात्राओं को रोककर रील बनाने लग जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नगर क्षेत्र के कस्बे खतौली में सड़क पर खड़े होकर अश्लील हरकतें करते हुए एक मजनूं-रोमियो ने स्कूल की छात्राओं की रील बनानी शुरु कर दी। ठीक उसी समय उस जगह पर पर पुलिस कर्मी आ गये ओर उस रीलबाज मजनू को गिरफ्तार कर थाना ले आए। पुलिस ने रीलबाज युवक का मुकम्मल ईलाज कर दिया जिससे वह लंगड़ाता हुआ मांफी मागते हुए कहने लगा की आगे से ऐसी नीच व गंदी हरकतें नहीं करेगा।
![]()
