बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। रविवार को अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ0 बबीता चौहान द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद बुलंदशहर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्रामीण डायट परिसर बुलंदशहर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पायी गई, साथ ही बालिकाओ की शिक्षा एव खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराने हेतु निर्देशित किया गया । इसके पश्चात अध्यक्षा द्वारा महिला थाना बुलंदशहर का निरीक्षण किया गया, महिला थाना की व्यवस्थाएं सही पायी गई । इसके पश्चात साठा में विगत दिनों दुर्घटना वश नाले में डूबी मृत बालिका चारू के परिजनों से मिलकर अध्यक्षा ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।
![]()
