सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पत्रकार संघ के बैनर तल क्षेत्र के समस्त पत्रकारों ने एक बैठक आहूत की। जिसमें कहा गया कि पत्रकार की जान हमेशा खतरे में रहती है। पत्रकार ऐसी जो की दिन-रात जान जोखिम में डालकर हर मौसम में डटकर हर एक उस आवाज़ को उठाता है जिसे सुनकर पढ़कर आरोपियों का खून खौल उठता है ओर कुछ ऐसे आरोपी होते हैं जो की हमला कर पत्रकारों की जान तक ले लेते हैं इनकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा कोई पुख्ता इंतजामात आज तक नहीं हो सका है। उसी सुरक्षा को लेकर पत्रकार एकता संगठन लगातार सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा हेतु मांग उठाते आ रहे हैं। मगर हमारी सरकार का इन पत्रकारों को ना तो कोई पगार ओर ना ही कोई पुख्ता सुरक्षा देती है। इसी को लेकर बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा हेतु वार्ता की गयी ओर सभी पत्रकारों ने संघ का बनाने की बात रखी जिसके चलते सभी ने एकजुट होकर अध्यक्ष पद के लिए अपनी–अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से मुकेश शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव के बाद सभी पत्रकारों ने नवागत अध्यक्ष मुकेश शर्मा को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद चौहान, अरविंद तौमर, संजीव भटनागर, मुकेश शर्मा, शोभित, हनी कंसल, रोहित, मनोज गौतम, रविद्र यादव, सोनू सैनी, अमजद राणा, सुधीर तेवतिया, दीपक द्विवेदी, मनीष शर्मा, साजिद सैफी, पवन शर्मा के अलावा सभी पत्रकार मोजूद रहे।
![]()
