–होली से पूर्व होगा कर्मचारियों के रुके वेतन व पेंशन का भुगतान

खुर्जा। ।भारत पुष्प। इस बार नगर पालिका ने होली से पूर्व ही कर्मचारियों को होली का तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पालिका परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अधिशासी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारियों की जून, जुलाई वर्ष 2021 व जनवरी 2023 की कर्मचारियों की पेंशन का निस्तारण कर भुगतान नहीं किया गया था। जिससें रिटायर्ड कर्मचारी काफी परेशान थे। जिनका जल्द भुगतान किया जाएगा। ईओ ने बताया कि इसके अलावा कर्मचारियों के अवकाश नगदी व अन्य एरियर सहित भुगतान की समस्याओं का जल्द निस्तारण किया जाएगा। साथ ही पालिका द्वारा होली के त्यौहार से पूर्व कर्मचारियों के लंबित दो माह का वेतन व बोनस का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान वहां मौजूद चैयरमेन पति भगवान दास सिंघल ने कहा कि पालिका परिषद में कार्यरत कर्मचारियों की अन्य जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान का हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं। अतिक्रमण के बारे में बताते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए भी पालिका जल्द ठोस कदम उठाने जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *