बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सावन मास में जनपद में गंगोत्री, हरिद्वार से काफी संख्या में जनपद बुलंदशहर में श्रद्धालु जल, कांवड़ लेकर आते हैं ओर शिवालयो में जलाभिषेक करते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार रविवार को जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जनपद के प्रमुख शिवालय एवं कांवड़ मार्गो पर कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते हुए उनकी सफल यात्रा की कामना की।
एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मेरठ में कांवडियों पर पुष्पवर्षा की गई थी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से कांवड यात्रा में लोगों का विशेष उत्साह पैदा हो गया है।
![]()
