खुर्जा। ।भारत पुष्प। नेशनल सोशल क्लब ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा रविवार को नगर के कुमार मेडिकल स्टोर, ढाकर मोड़ पर तृतीय निःशुल्क मेडिकल चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन खुर्जा एसडीएम सतेंद्र सिंह एवं राजीव बंसल ने संयुक्त रूप से किया। मेडिकल कैंप में मरीजों की विभिन्न प्रकार की निःशुल्क जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था की गई। इस दौरान फ्री ईसीजी, ब्लड ग्रुप, शुगर, हृदय, दांत, नाक-कान-गला एवं एलर्जी की जांच की गई। इसके अलावा मौसमी बीमारियों और वायरल आदि से संबंधित समस्याओं के लिए फिजिशियन चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण किया गया।

कैंप में फिजिशियन डॉ. उपेन्द्र सिंह, फिजिशियन डॉ. शोभित कंसल, ब्लड ग्रुप जांच के लिए दीप पैथोलॉजी से सर्वेंद्र शर्मा एवं अभिषेक, नाक-कान-गला एवं एलर्जी विशेषज्ञ डॉ. एजाज खान, दंत चिकित्सक रुचि कंसल एवं डॉ. अजरूद्दीन तथा शुगर जांच के लिए ब्लू क्रॉस से विमल गुप्ता एवं विश्नोई ने अपनी सेवाएं दीं। कैंप के दौरान क्लब की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, जांच एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के समापन पर शिविर में सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान भावुक बंसल, अंकुश गर्ग, गौरव जिंदल, श्याम सुंदर गर्ग, योगेश मोहन अग्रवाल, जयप्रकाश शर्मा, सचिन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, बसंत कानोडिया, राम दिवाकर, धर्मेन्द्र पाल सिंह राघव, राहुल शर्मा, अमन गोविल, भारत मित्तल, डॉ. शोभित कंसल, अंकित गुप्ता, प्रांजल एवं शेखर वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *