–नगर पालिका की उदासीनता के चलते कांवडिया रहे परेशान
–शिविर का शुभांरभ करने के बावजूद आयोजकों की मांग पर नहीं दिया कोई ध्यान
–आयोजकों ने कांवड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, चिकित्सा, अल्पाहार व भोजन-प्रसादी सहित जुटाईं उत्कृष्ट सुविधाएं
खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में 12वें विशाल श्री शिव कांवड़ सेवा कैंप का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। सेवा कैंप में दूर-दराज से आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा के लिए समिति की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। कैंप में कांवड़ियों के लिए विश्राम, स्नान, प्राथमिक चिकित्सा, आवश्यक दवाइयां, अल्पाहार एवं भोजन-प्रसादी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे सेवाभाव, श्रद्धा और समर्पण के साथ शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे। इस अवसर पर डीसी गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना केवल समाजसेवा नहीं, बल्कि धार्मिक एवं मानवीय दायित्व भी है। समिति द्वारा लगातार 12वें वर्ष आयोजित किया जा रहा यह सेवा कैंप श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण की उत्कृष्ट मिसाल है। सेवा कैंप के सफल आयोजन में हैप्पी वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, गिरीश सोनी, हरीश वर्मा, मोहनलाल वर्मा, चंद्रप्रकाश वर्मा, अजय कौशल, सरिता गुप्ता, नवीन वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, राजकुमार वर्मा, रामकिशन वर्मा, दिनेश वर्मा, प्रमोद वर्मा, रिंपी वर्मा, बिट्टू वर्मा, बसु वर्मा, डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’, मोहित वर्मा सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका से आयोजकों द्वारा कई बार कुछ व्यवस्थाओं को लेकर कहा गया परंतु पालिका द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते कांवडियों को दैनिक क्रियाओं के लिए जंगल आदि में जाना पडा। बताया गया कि पालिकाध्यक्ष पति भगवान दास सिंघल द्वारा शिविर का शुभांरभ कराया गया था परंतु व्यवस्थाओं की पूर्ति के लिए कई बार कहने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया।
![]()
