शिकारपुर। ।भारत पुष्प। ब्लॉक के गाँव नासिकपूर भैसरोली में चला भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति का सदस्यता अभियान, किसानों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया बिजली कटौती व किसानों के संपूर्ण कर्जा माफी की मांग को लेकर भी चर्चा की गई। जल निगम के द्वारा ग्रामीण में पानी सप्लाई चालू नहीं किया गया। एनसीआर अध्यक्ष चौधरी नरेश प्रधान ने कहा कि आज किसान बढ़ती खेती की लागत, आवारा पशुओं, सिंचाई संकट तथा फसलों के उचित मूल्य जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा, “जब किसान संगठित होगा तभी उसका भविष्य सुरक्षित होगा। खेत बचेगा तो किसान बचेगा और किसान बचेगा तो देश की खुशहाली एवं अन्न सुरक्षा बनी रहेगी।” जिला अध्यक्ष बुलंदशहर चौधरी जितेंद्र सिरोही ने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति किसानों के सम्मान, अधिकार एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने कहा, “यह समय एकजुट होने का है, बिखरने का नहीं। किसान की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता है। आइए, अपने अधिकारों, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति से जुड़ें और किसान एकता को और अधिक मजबूत बनाएं।” कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ा जाएगा, ताकि किसानों के अधिकारों की लड़ाई और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाई जा सके।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *