डिबाई। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला महोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामलीला कमेटी के महामंत्री कमल वर्मा एवं विनय शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अरुण कुमार सिंघल को अध्यक्ष नियुक्त किया। महामंत्री कमल वर्मा ने बताया कि जल्द ही कमेटी की पूर्ण कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके बाद वृंदावन-मथुरा के प्रसिद्ध रामलीला स्वरूपों को डिबाई आमंत्रित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को महामंत्री कमल वर्मा ने विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी से मुलाकात कर आयोजन में सहयोग का आग्रह किया। विधायक ने प्रशासनिक अथवा अन्य किसी समस्या के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों और प्रशासन के सहयोग से इस बार रामलीला महोत्सव को और अधिक भव्य बनाया जाएगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *