–मेडिकल कॉलेज में ‘झंडा संहिता’ से राष्ट्रभक्ति का संदेश।

बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। ‘हर घर तिरंगा’अभियान 2026 के तहत कल्याण सिंह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मंगलवार को ‘झंडा संहिता’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, जूनियर व सीनियर रेजिडेंट्स, इंटर्न्स एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. मेजर संदीप यादव ने प्रतिभागियों को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, गरिमा और उचित उपयोग से संबंधित झंडा संहिता के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान प्रत्येक नागरिक की राष्ट्रीय जिम्मेदारी और गौरव का विषय है। साथ ही सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और परिवार व आसपास के लोगों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने कहा कि तिरंगा देश की राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. शिल्पा मित्तल, डॉ. दुष्यंत कुमार, डॉ. सौरभ, डॉ. विनोद, डॉ. शिवानी सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *