जहांगीराबाद। ।भारत पुष्प। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री धर्मवीर सिंह अशोक की पार्टी में दोबारा वापसी करा दी है। करीब चार माह पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किए गए धर्मवीर अशोक की वापसी की पुष्टि बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने की है। धर्मवीर अशोक की घर वापसी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बसपा संस्थापक कांशीराम के करीबी सहयोगियों में रहे धर्मवीर अशोक संगठन के साथ-साथ सरकार में भी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह दो बार विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) तथा मायावती सरकार में कारागार मंत्री रह चुके हैं। अप्रैल में निष्कासन के बाद उनके समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चाएं भी सियासी गलियारों में तेज थीं, लेकिन उन्होंने किसी अन्य दल की सदस्यता नहीं ली। अब बसपा में वापसी के बाद इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। उनकी वापसी को आगामी चुनावी तैयारियों और पश्चिमी यूपी में पुराने एवं जमीनी नेताओं को फिर सक्रिय करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *