खुर्जा। ।भारत पुष्प। गुरूवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत “प्रो रेखा चौधरी व डॉ मनु आर्या के निर्देशन में  भव्य तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ कॉलेज से महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नगर के जेवर रोड से होते हुए बाल्मीकि चौक वहां से पद्मश्री गेट तथा सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए ढोरी मोहल्ला से होते हुए महाविद्यालय परिसर में पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर स्वयं सेविकाओं ने “वंदे मातरम्, भारत माता की जय तथा स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता से भरे जोशीले नारों से वातावरण को राष्ट्र भक्ति के भावों से भर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा जैसे अभियान युवाओं को राष्ट्रीय कर्तव्य के प्रति जागरूक करते हैं।  हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए की तरंगे का सम्मान केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित ना रहे वरन राष्ट्र की स्वतंत्रता, लोकतांत्रिक मूल्य और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में हमारी भागीदारी हो। एनएसएस प्रभारी प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है इसीलिए इसे सुरक्षित रखने के लिए युवा पीढ़ी को देश के प्रति भक्ति भावों से उत्प्रोत होना चाहिए।  कार्यक्रम प्रभारी डा मनु आर्या ने बताया कि तिरंगा हमें वीरता, सांस्कृतिक विविधता का संदेश देता है। यह रैली समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है तथा युवाओं को राष्ट्र के प्रति नैतिक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *