खुर्जा। ।भारत पुष्प। “अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महिला महासम्मेलन “खुर्जा और “शक्ति साहित्य संस्था खुर्जा महिला”दोनों के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज का आयोजन ऋतु शशांक गुप्ता की पत्थर वाली हवेली, पुराना बाजार, स्थित में बहुत खुशनुमा माहौल में किया गया।

ऐसे कार्यक्रमो का एक प्रायोजन मनोरंजन के साथ साथ समाज में समानता की भावना लाना और एक दूसरे के सुख दुख का साथी होना भी है। जहां सभी एक समान है ना कोई छोटा है ना कोई बड़ा बस हर कोई हरफनमौला सा एक ही धुन में गा रहा है…. झूला तो पड़ गई अमुआ की डाल पे जी …हालांकि अमुआ की डाली बेशक नहीं थी पर आंनद जैसे कदम्ब के पेड़ पर डले राधाकृष्ण जी के झूले उत्सव जैसा ही रहा। सभी के गीतो कजरी और मल्हार से बिल्कुल वृंदावन सा अतिसुंदर माहौल था। शिवशक्ति की कृपा सभी पर बनी रहे।
![]()
