सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हर घर तिंरगा के अंतर्गत आज पूरे देश के समस्त मंडल जिलों व तहसीलों एवं कस्बों में भव्य तिंरगा यात्रा निकाली गई। उसी क्रम में नगर में हर घर तिंरगा यात्रा के अंतर्गत तिंरगा यात्रा निकाली गई।
यह तिंरगा यात्रा नगर के पुराने जीटी रोड़ पर संचालित सरस्वती विद्या मंदिर से शुरू होकर पुराने होली मेला रोड़, कबाड़ी बाजार, हनुमान चौक बड़ा बाजार चौधरीबाडा़ होते हुए दनकौर तिराहे पर स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी में सकुशल संपन्न हुई। इस तिंरगा यात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल रहे और नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया। इस तिंरगा यात्रा में भाजपा से क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायिका विमला सोलंकी पति दैवैद्र सोलंकी, डाक्टर प्रदीप दीक्षित सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
