जहाँगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स)। नगर पंचायत के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी वीरज कुमार त्रिपाठी का नगर पंचायत आफिस में कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया गया। सभासद कुवरसैन शर्मा द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंटकर और पटका पहनाकर नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी का स्वागत किया गया। गौरतलब है कि जहाँगीरपुर नगर पंचायत में काफी समय से अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था।इसलिए उपजिलाधिकारी जेवर प्रशासक के रुप में इस कार्य को देख रहे थे।नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी वर्तमान में जेवर के नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी है। उनको जहाँगीरपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इस मौके पर जहाँगीरपुर चेयरमैन गजेंद्र मीणा,गौरव कुमार सभासद, चंद्रपाल सभासद, चमन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *