–महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर लिया विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा
ग्रेटर नोएडा। ।भारत पुष्प। “भारत विकास परिषद की जानकी वल्लभ द्वारा हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज के उल्लास और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न मनोरंजक खेल, तंबोला एवं रैंप वॉक जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां भारती की वंदना से हुआ। जो कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दलवीर एवं सुनीता के द्वारा संपन्न हुआ । रैंप वॉक प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैंप वॉक में फर्स्ट रनरअप ईशा राणा एवं सेकंड रनरअप सोनल रहीं। वहीं मिस तीज का खिताब अपूर्वा ने अपने नाम किया सभी विजेताओं को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हरियाली तीज उत्सव के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों, नृत्य ,गायन और तंबोला का भी आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। पवन द्वारा स्व रचित शानदार कविता पाठ किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम अनिल तायल के संरक्षण एवं अनुपमा पुंडीर की अध्यक्षता और अंजू गुप्ता के श्रेष्ठ मंच संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में जानकी बल्लभ शाखा कार्यकारिणी की समस्त टीम—प्रमोद वर्मा, पवन मित्तल,अंशुमा सिंह, कृष्णा शर्मा, नीतू सिंह, रेनू ठाकुर, निम्मी मित्तल, हेमलता मित्तल, मधु चौहान एवं ईशा राणा सहित शाखा के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
![]()
