जहांगीरपुर: (भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) अपने गंतव्य तक सकुशल पहुंचने पर मंगलवार तड़के शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू कर पूजा-अर्चना की। जहांगीरपुर और देहात क्षेत्र स्थित प्राचीन मंदिर में तड़के से ही कांवड़ियों के जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने हरिद्वार सहित विभिन्न तीर्थस्थलों से लाए गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक किया और परिवार व क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।क्षेत्र के मंदिरो पर गंगाजल चढ़ाने के लिए सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही।देहात क्षेत्र और जहांगीरपुर में भी कांवड़ियों के अलावा शिवभक्तों की भारी भीड़ पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में जाते नजर आए।प्रेमपाल गुरु जी ने बताया 45 शिव भक्तो की टोली गोमुख से कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई जो हर वर्ष जाती है प्रति वर्ष भक्तो की सख्या बढ़ती रहती है।
![]()
