खुर्जा l ।भारत पुष्प। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत नगर में आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’में भाजपा कार्यकर्ता रंजना सिंह ने अपनी टीम के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कैंप लगाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और यात्रा में शामिल राष्ट्रभक्तों का अभिनंदन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में देश के प्रति गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट दिखाई दी।इस अवसर पर भाजपा बुलंदशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद प्रतिनिधि गौतमबुद्धनगर सत्यप्रकाश सिंह, मंडल प्रभारी सुंदरपाल तेवतिया, नगरपालिका अध्यक्ष खुर्जा अंजना सिंघल, भगवानदास सिंघल, नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रिंस पाठक सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिक उपस्थित रहे। श्रीमती रंजना सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी आस्था, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक मजबूत किया है। खुर्जा की जनता भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रही है।
![]()
