सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के गुलावटी रोड़ पर संचालित दयावती दीवान सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य एससी गर्ग द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान व वंदे मातरम् गाकर 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया और उसके बाद स्वागत गान गाकर स्वागत सत्कार किया गया। इसके उपरांत बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
उसके बाद कोलिज के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता व प्रबंधक समिति के सदस्यों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी और मिठाई वितरण करायी। इस मौके पर कोलिज के प्रबंधन समिति के सदस्यों व प्रधानाचार्य ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को याद कर वृक्षारोपण किया।
![]()
