–मृतक के आवास पर आला अधिकारियों सहित भारी फोर्स तैनात
खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दें कि नगर के 4 न0 बिजलीघर के पास 20 अगस्त 26 को हुई मारपीट के दौरान लॉ छात्र अंकुर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको ईलाज हेतु फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंकुर जिंदगी से जंग लड़ रहा था। शनिवार शाम को अंकुर जिंदगी की जंग से हार गया जिसकी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गयी। इसी मामले को लेकर जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स खुर्जा में मृतक अंकुर के निवास स्थान पर तैनात नजर आयी। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मृतक अंकुर चौधरी का शव लाया गया चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।
पुलिस के अनुसार इस मारपीट की घटना में 6 लोगों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था जिसमें 25 हजार के ईनामी आरोपी लखन के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में लखन सहित अन्य 4 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मृतक अंकुर चौधरी के पिता एक वकील हैं और माताजी शिक्षिका है । मृतक अंकुर इस परिवार का एकलौता बेटा था।
![]()
