बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने ईवीएम वेयर हाउस (तहसील सदर परिसर) का मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मासिक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय 02 सितम्बर 2026 से पश्चिमी यूपी में जनपद बुलंदशहर सहित 21 जनपदों में विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों हेतु ईवीएम मशीनों की एफएलसी किये जाने हेतु की जा रही तैयारियों का भी जायजा लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एफएलसी कराये जाने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक भरत राम यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *