बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। एनएच-91 (पुराना एनएच) बुलन्दशहर आबादी (भूड चौराहा से एनएच-34 के मध्य) के मार्ग पर अपर गंगा कैनाल एवं सामान्तर अपर गंगा कैनाल पर 02 लेन सेतुओं के चल रहे निर्माण कार्य का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य की प्रगति की जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग के द्वारा कार्यदायी संस्था सेतु निगम ग्रेटर नोएडा से कार्य कराया जा रहा है। मौके पर उपस्थित संस्था के जेई द्वारा कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि सेतुओं के निर्माण कार्य को सितम्बर 2027 तक किया जाना निर्धारित है। वर्तमान में 15 प्रतिशत की प्रगति हो गई है। निर्माण कार्य की प्रगति काफी धीमी होने पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को तेजी से कराते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण करायें। निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री को डीपीआर के अनुसार की प्रयोग करें। निर्माण कार्य की समय-समय पर गुणवत्ता जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *