सिकन्द्राबाद। ।भारत पुष्प। चोला में परिहवन विभाग द्वारा बनवाये जा रहो डिटेशन यार्ड/डम्पिंग यार्ड के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रगति का जायजा लिया। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सी0एण्ड डी0एस0 यूनिट-31 उ0प्र0 जल निगम द्वारा किया जा रहा है। कार्य की कुल लागत 1.27 करोड़ रूपये है। निर्माण कार्य अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित था, लेकिन निरीक्षण के समय निर्माण कार्य अपूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। निर्माण् कार्य में उपयोग की गई ईंट की लैब से जांच कराने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को दिये गये। साथ ही निर्माण कार्य की थर्ड पार्टी जांच भी कराने के निर्देश दिये गये। कार्यदायी संस्था के उपस्थित ए0ई0 को निर्देशित किया गया कि अवशेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सिकन्द्राबाद रविन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *