–दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिकन्द्राबाद। ।भारत पुष्प। ग्राम कोन्दू में संचालित गौशाला का आज जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए गौवंशो के भरण पोषण हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि गौशाला में लगभग 1621 गौवंश संरक्षित है जिनकी देखरेख के लिए 28 केयर टेकर तैनात है। 04 चौकीदार रात्रि के लिए तैनात है। पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है तथा प्रतिदिन हरे चारे की व्यवस्था की जाती है। जिलाधिकारी ने गौशाला में गौवंशों के भरण पोषण के लिए समुचित व्यवस्थाओं को बनाये रखने के निर्देश दिये। पंजिकाओं का भी अवलोकन करते हुए कहा कि रजिस्टर को अद्यतन रखा जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये गये। पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि सभी गौवंशो की ईयर टैगिंग, स्वास्थय परीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार उपचार दिया जाये। इस अवसर पर  उप जिलाधिकारी सिकन्द्राबाद रविन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, सीवीओ अनिल कुमार, बीडीओ ज्ञानेन्द्र मिश्रा, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *