खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ललित राणा जिला कार्यालय खुर्जा पर पहुंचे। जहां जिला अध्यक्ष गौरव तोमर एवं राष्ट्रीय सचिव योगेश चौहान ने उनका जोरदार स्वागत किया। यूजीसी के लिए वह आगरा कुछ पंचायत में भाग लेने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में कार्यालय पर रुके प्रताप सेना के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। ललित राणा ने कहा है कि 4 अक्टूबर को आगरा से दिल्ली पैदल यात्रा UGC एससी एसटी एक्ट को लेकर यात्रा निकाल रही है और साथ यह भी बताएं जो फिरोजाबाद के गांव नगला दल में 21 लोगों पर झूठा एससी एसटी एक्ट और जिसमें बच्चे भी शामिल हैं उनसे मुलाकात करेंगे उसके बाद खुर्जा महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माला अर्पण की। इस दौरान योगेश चौहान जिला अध्यक्ष गौरव तोमर शिकारपुर प्रत्याशी विधानसभा सोनपाल चौहान शिवराम राघव जितेंद्र राघव कार्तिक तोमर प्रतीक तोमर शशि शर्मा महेश कुमार गजेपाल सिंह सतपाल सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
