सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन इंटर कालेज में जनपद स्तरीय युशू खेल  प्रतियोगिता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में समस्त जनपदों से 4 टीमों ने भाग लिया। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कोलिज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल  एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य दुर्गेश गर्ग ने फीता काटकर किया।

इस खेल प्रतियोगिता में विजेयता छात्र-छात्रा 17 वर्ष की आयु के मनीष, कृष्णा, हर्षित, पंकज, गौरव, अभिनव, रितीक अधाना रहे और 19 वर्ष की आयु के छात्र शिवम्, विपिन, गौरव, कनिष्क, वंश लोहिया, लविश भाटी, प्रदीप सिरोही, यमन भाटी  रहें। कॉलिज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दुर्गेश गर्ग ने बताया की ये सभी विजयेता मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस खेल प्रतियोगिता में सुरेंद्र शौरभ, रामाश्रे गौतम, सजल गर्ग, पी0टी0आई खुशी भाटी व अध्यापकों का सहयोग रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *