सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन धर्म के अनुसार भादों मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की रात 12 बजे कंस की जेल में श्री कृष्ण जी महाराज का जन्म हुआ था तभी से हमारे भारत देश में श्री कृष्ण जी महाराज का जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार के रुप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है और उसके छठवें दिन छठी पूजन किया जाता है।
उसी क्रम में नगर के मंदिर श्री शिवालय हरदयाल कायस्थबाडा़ पर महिलाओं ने बड़े धूमधाम से भजन कीर्तन व बधाई गाकर श्री कृष्ण जी महाराज की छठी मनाई गई और उसके बाद कढी़ चावल का प्रसाद वितरण कर धर्म लाभ उठाया।
![]()
