खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर पुलिस ने हत्या के बाद शव को काली नदी में फेंकने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के खुलासे का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव अच्छेजा खुर्द निवासी सहदेव ने अपने पिता हेमंत सिंह की हत्या के संबंध में खुर्जा नगर थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया गया था कि पुरानी रंजिश के चलते मुकेश, लोकेन्द्री, दशरथ सिंह और मनोज ने मिलकर हेमंत की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को काली नदी में फेंक दिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार 9 सितंबर को पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कैलाश कट के पास से वांछित आरोपी दशरथ कुमार और मामले में प्रकाश में आई प्रियंका देवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी कहासुनी और विवाद के चलते हेमंत सिंह की गला घोंटकर हत्या करने और शव को काली नदी में फेंकने की बात स्वीकार की।प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने इससे पहले 7 सितंबर को नामजद आरोपी मुकेश और लोकेन्द्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब दशरथ कुमार निवासी भैंसरोली नासिरपुर, थाना सलेमपुर और प्रियंका देवी निवासी समनपुर, थाना शिकारपुर की गिरफ्तारी के बाद मामले में कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह, उपनिरीक्षक अमित कुमार, कांस्टेबल नंदकिशोर, सौरभ कुमार और महिला कांस्टेबल राखी कुशवाहा शामिल रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *