–फायरिंग में महिला सहित दो घायल
सिकंदराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। देहात के गांव बिशनपुर में नाली पर रखे पत्थर को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में आपस में विवाद हो गया यह विवाद इतना बढ़ गया की एक एक पक्ष ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक महिला और एक पुरुष घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल राजकीय संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया की थाना सिकंद्राबाद पर सूचना मिली थी कि गांव बिशनपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को तुरंत सीएचसी भेज दिया गया है वहां डाक्टरों द्वारा उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है और पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और बताया की दोनों पक्ष एक-दूसरे के परिचित और पड़ोसी हैं मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पीडित पक्ष से नीरज व रेखा ने बताया की दुसरा पक्ष दबंग टाईप लोग हैं और रातभर सड़कों पर घूमते रहते हैं और लड़कियों को भी तकते रहते हैं और ये जेल भी जा चुके हैं और बताया की इन दंबगों ने आज सुबह दनादन फायरिंग शुरू कर दी जिसमें नीलम, सतेंद्र आयुष, सोनिका सहित 4 लोगों को गोली लगने से घायल हो गए हैं।
![]()
