–आशिकी के चक्कर में नहीं रहा बच्चों तक का मोह

–पति ने SSP से लगाई मदद की गुहार l

बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। बदलते सामाजिक परिवेश में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है और पारिवारिक विश्वास पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के बुलंदशहर से सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने ही भांजे के साथ घर से चली गई। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को पति के पास छोड़ गई, जबकि एक बच्चे को अपने साथ ले गई। अब परेशान होकर पति ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।मिली जानकारी के मुताबिक कमरुद्दीन की शादी करीब 14 वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद दंपती के चार बच्चे हुए। परिवार सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन कुछ समय बाद पति को पत्नी के अपने ही भांजे के साथ चले जाने की जानकारी मिली। पीड़ित पति के मुताबिक 8 अगस्त 2026 की रात करीब नौ बजे उसका भांजा साजिद अपने दोस्तों के साथ ठंडा पेय लेकर घर आया और उसे तथा परिवार के अन्य सदस्यों को पिला दिया। इसके बाद सभी लोग नशे की हालत में गहरी नींद में सो गए। पीड़ित के अनुसार, जब सुबह उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को होश आया तो घर से नकदी और जेवरात गायब मिले। साथ ही उसकी पत्नी रिहाना और बेटा तालिव भी घर पर नहीं थे। बाद में मोहल्ले में चर्चा होने पर आरिफ खां ने बताया कि उसने रिहाना को उसके भांजे और दो अन्य लोगों के साथ जाते हुए देखा था। अचानक पत्नी के घर से चले जाने के बाद परिवार में खलबली मच गई।जेवरात भी घर से गायब l बताया जा रहा है कि महिला तीन बच्चों को पति के पास छोड़ गई, जबकि एक बच्चे को अपने साथ ले गई। पत्नी के इस तरह घर छोड़कर चले जाने से पति परेशान है। बच्चों की जिम्मेदारी भी अब उसके सामने है। इसी परेशानी के बीच वह अपने मासूम बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और पुलिस अधिकारियों के सामने पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई। पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान घर में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद, पांच तोले सोने के जेवरात और करीब 500 ग्राम चांदी के जेवरात गायब हो गए। फिलहाल पीड़ित पति ने पुलिस से उसकी पत्नी को तलाश कर वापस दिलाने की मांग की है l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *