–पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच की शुरू

खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा रोड स्थित कवेले पर कचरा डालने गए नगर पालिका के एक सफाईकर्मी के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित सफाईकर्मियों ने पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर कड़ा विरोध जताया। वहीं, पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित सफाई कर्मचारी सोनू पुत्र अनिल मुंडा खेड़ा रोड स्थित कवेले पर नगर पालिका का कचरा डालने गया था। आरोप है कि जैसे ही उसने ट्रॉली से कूड़ा डाला, तभी एक व्यक्ति ने वहां कचरा फेंकने से मना करते हुए अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी।सोनू के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी के साथ दो-तीन अन्य लोग भी मौजूद थे, जिन्होंने मिलकर उसके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पीड़ित सफाईकर्मी ने खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी को तहरीर सौंपकर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। घटना की सूचना फैलते ही सफाईकर्मियों में भारी रोष व्याप्त हो गया।अपनी सुरक्षा और साथी कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में भारी संख्या में सफाईकर्मी एकत्र होकर नगर पालिका अध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने आक्रोशित कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर तुरंत पुलिस व उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की।उन्होंने निष्पक्ष जांच व शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। विरोध स्वरूप सफाईकर्मियों ने कूड़ा उठाने वाले वाहनों को नगर पालिका परिषद परिसर में खड़ा कर कार्य ठप कर दिया । कर्मचारियों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होगी, कार्य शुरू नहीं किया जाएगा। गुस्साए सफाई कर्मियों को समझा कर मामला शांत कराया गया स्थिति सामान्य है। मामले में खुर्जा नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *