खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर के 84 घंटा देवी मंदिर क्षेत्र के आसपास स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा गरिमा एवं क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ l बैठक में बड़ी होली क्षेत्र, जागेश्वर मंदिर क्षेत्र, हनुमान टीला मंदिर क्षेत्र एवं पुराना बाजार के आसपास की स्थिति को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने विचार रखें l बैठक में वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि नहीं होनी चाहिए जिससे भविष्य में विवाद अथवा कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाए l संपत्ति की खरीद बिक्री से जुड़े मामलों में कानून एवं प्रशासनिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र की संवेदनशीलता को ध्यान में रखने की बात कही गई l उपस्थित लोगों ने प्रशासन से भी मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी संभावित विवाद की स्थिति में समय रहते उचित कार्यवाही करने की मांग की l साथ ही क्षेत्र वासियों से अपील की गई कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें l आपसी सौहार्द बनाई रखें तथा किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रखकर ही हल करें l इस अवसर पर बैठक में सुधांशु दत्त शर्मा, ऋषभ शर्मा, राम दिवाकर,सुनील सोलंकी, सोनू शर्मा, महंत ज्ञान प्रकाश पुजारी, मनीष पुजारी, वैभव शर्मा, नीरज शर्मा, सुनील बजाज, तरुण गर्ग, हर्षित डांगर, सचिन, शिवकुमार वर्मा, तुषार शर्मा, छोटू शर्मा, सोनी बंसल, नरेश बंसल, अरुण गर्ग, सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे l
![]()
