बुलंदशहर l ।भारत पुष्प। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (उप्र) के गाजियाबाद क्षेत्र की वर्ष 2026-27 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सिकंदराबाद में संपन्न हुआ। प्रांतीय निर्देशों के तहत आयोजित चुनाव में विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया।चुनाव पर्यवेक्षक महिपाल सिंह और पुष्पेन्द्र कुमार की देखरेख में सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के चलते प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। दुर्वेश कुमार को क्षेत्रीय अध्यक्ष और जोगेंद्र सिंह को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया।इसके अलावा सुधीर कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा केशव सिंह सिसौदिया, रामेंद्र शर्मा और योगेश कुमार को प्रांतीय प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। निर्वाचन की घोषणा के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्वेश कुमार और मंत्री जोगेंद्र सिंह ने कर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि परिषद कर्मचारी हितों, अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेगी। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया l

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *