सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जब कहीं भी हाई-वे का निर्माण कार्य होता है और जगह-जगह अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाए जाते हैं तो आसपास के लोग उनका विरोध कर अंडर पास व ओवर ब्रिज को नहीं बनने देते हैं और हाई-वे तैयार होने के बाद काफी दूर पर यू टर्न होने से परेशान होकर आसपास के ग्रामीण अपनी सहुलियत के अनुसार अवैध कट बना लेते जो की मौत कारण बन जाते हैं और जब उन्हीं लोगों में से किसी अपने की हाई-वे पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर हादसा हो जाता है और जनहानि हो जाती है तभी आसपास के लोग मृतक के परिजनों के साथ मिलकर जाम लगाकर मुआवजे की मांग करते रहते हैं। इसी प्रकार के अवैध कट तहसील सिकंद्राबाद के हाई-वे एन0एच-91 पर देखने मिल रहे है।

इन अवैध कटों की ग्राउंड रिपोर्ट करने को जब हमारे संवाददाता ने हाई-वे का दौरा किया तो सिकंद्राबाद के औद्योगिक क्षेत्र के ओरेयंट टाईल्स तिल बेगमपुर ओवर ब्रिज से लेकर गुर्जर चौक होते हुए गऊशाला के सामने के रास्ते से चलकर जाट चौक, बिलसूरी चंदेरु तक लगभग 12 अवैध कट पाये गये जिसमें सबसे ज्यादा खतरनाक गऊशाला के पास भटपुरा रोड़ को पार करने वाला कट नजर आया और उसके बाद बिलसूरी से पहले लालपुर के पास भी खतरनाक कट जो हर समय मौत को दावत देने वाला नजर आया। इस प्रकार सभी कट मौत को दावत देने वाले नजर आये मगर आसपास के ग्रामीणों की मनमानी व हठधर्मी के कारण ये जबरन कट बनाये गये है जिससे समय-समय पर सड़क हादसे होते रहते हैं इन पर स्थानीय पुलिस को भी संज्ञान लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जानी चाहिए और इनको तत्काल बंद कराने चाहिए ताकी कोई सड़क हादसे में जनहानि ना हो सके।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *