स्याना। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल अक्सर देखने को मिलता है की जब किसी जगह पर नयी कोलोनी बसायी जाती है या नयी बसापत होती तो वहां की सड़कें कच्ची होती है और जगह-जगह जलभराव होता रहता है और वहां के निवासी जलभराव की निकासी को लेकर हंगामा कर जल निकासी की गुहार लगाते रहते हैं। उसी क्रम में क्षेत्र के गांव मंडोना मुहल्ला बेयीरान में जलभराव का मामला सामने आया है।
इस गांव के भावना शर्मा व कपिल शर्मा ने अपने आसपास की नाली ना बनने से जलभराव होने की बात बताते हुए जलभराव की निकासी कराने की आला अधिकारियों व ग्राम प्रधान से गुहार लगायी है और बताया की यह नाली से जलभराव की समस्या पिछले 15 सालों से चली आ रही है हमने इसी बाबत जिले के मुखिया से भी गुहार लगाई थी उन्होंने भी इस समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया था मगर अभी तक कुछ नहीं हो पाया है।
![]()
