बुलंदशहर। भारत पुष्प। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, जनपद बुलन्दशहर व वाह्य स्थित न्यायालय खुर्जा तथा अनूपशहर, ग्रामीण न्यायालय स्याना व डिबाई तथा समस्त तहसीलों पर किया गया। जिसका शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश, संजय सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुलन्दशहर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर मार्त्यापण व पुष्प अर्पित कर किया गया। तदोपरान्त राजीव कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश, प्रधान परिवार न्यायालय, धीरेन्द्र कुमार, अपर जिला जज, न्याय कक्ष सं0-01, अनिल कुमार-XIII, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, शीशपाल सिंह, अध्यक्ष, सिविल बार एसोसिएशन, रविन्द्र कुमार शर्मा, अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, विकास चौधरी, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रणधीर सिंह यादव, सचिव, सिविल बार एसोसिएशन, धर्मेन्द्र खालौर, सचिव, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किये गये। लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 144454 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें प्री-लिटिगेशन वाद 131198 एवं न्यायालयों द्वारा 13256 वादों का निस्तारण किया गया। जिनमें आपराधिक मामले, परिवार न्यायालयों द्वारा वैवाहिक वाद, 138 एन०आई० एक्ट, सिविल वाद, विद्युत वाद, बैंक प्री-लिटिगेशन वाद, अन्य प्रकृति एवं अन्य प्रीलिटिगेशन वाद प्रशासन वाद शामिल हैं। तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराया गया तथा आपसी सहमति के आधार पर वादों का निस्तारण कर पक्षकारों का समय एवं धन बचाने का प्रयास किया गया। लोक अदालत के अन्त में जनपद न्यायाधीश, बुलन्दशहर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सभी न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, बीमा कम्पनी व बैंक के अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण तथा वादकारीगण को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा बताया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12.12.2026 को किया जायेगा।
![]()
