खुर्जा। बीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया। विद्यालय की मैनेजर मंजू सैनी, डायरेक्टर धनन्जय सैनी एवं प्रधानाचार्य अमन अग्रवाल के मार्गदर्शन में छात्र परिषद के पदाधिकारियों का चयन किया गया। कक्षा VIII के छात्र कुलदीप को हेडबॉय तथा कक्षा VIII की छात्रा जिया को हेडगर्ल चुना गया। वहीं कक्षा VII के छात्र उत्कर्ष को डिप्टी हेडबॉय एवं कक्षा VII की छात्रा वर्षा को डिप्टी हेडगर्ल नियुक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त शिक्षकगण ने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के हित में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *