खुर्जा।।भारत पुष्प। नगर स्थित एकेपी डिग्री कॉलेज में  आन लाइन माध्यम पर IIC CELL व AI Skool के संयुक्त तत्वावधान में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य वक्ता ध्रुव तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने किया। आईआईसी सेल प्रभारी एकता चौहान ने बताया कि व्याख्यान “ए आई एंड योर फ्यूचर करियर विषय पर आयोजित किया गया है जिसका उद्देश्य छात्राओं को ए आई के सदुपयोग व दुरुपयोग से परिचित कराना है। मुख्य वक्ता श्री ध्रुव अग्रवाल ने ए आई  का स्वरूप तथा कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ए आई के एथिकल प्रयोग को लेकर चुनौतियां हैं। आपने ए आई के तत्व डाटा, एल्गोरिदम, कम्प्यूटिंग, मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क के विषय में बताया। आपने ए आई की सार्थकता व नीति निर्माण में प्रयोग को लेकर विचार रखे। AI में रोज़गार  की संभावनाओं और वास्तविक जीवन में AI की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ए आई का प्रयोग बहुत तेजी से प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रहा है । आज ए आई के बिना उन्नति की संभावना असंभव प्रतीत हो रही है।  ए आई के प्रयोग के साथ में चुनौतियां भी बहुत हैं जिनसे  निपटने के लिए सावधानी पूर्वक ए आई का प्रयोग करना चाहिए । इसमें लगभग 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की तरह से आए मनोज कुमार ने स्किल इंडिया मिशन के तहत छात्राओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समझा कर छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराया ।महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं,  शिक्षणेतर कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *