-250 से अधिक डीलरों की रही मौजूदगी
बुलंदशहर। ।भारत पुष्पन। नगर स्थित अलका मोटल में माइक्रोटेक (Microtek) के अधिकृत वितरक सौरभ इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा एक विशाल एवं भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया। इस भव्य मीट में बुलंदशहर जिले भर से 250 से अधिक प्रमुख डीलरों और व्यापारिक सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सौरभ इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर दीपक गोयलऔर उनकी पूरी टीम के मार्गदर्शन में हुई। इस गरिमामय अवसर पर कंपनी की ओर से आरएसएम आबिद हुसैन और एबीएम अंकुर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने डीलरों को कंपनी की आगामी योजनाओं और तकनीकी उन्नयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान सौरभ इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से माइक्रोटेक के नवीनतम इनवर्टर, बैटरी, सोलर सॉल्यूशंस और आधुनिक पावर प्रोडक्ट्स की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डीलरों के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाना, नई तकनीकों की जानकारी साझा करना तथा भविष्य की व्यापारिक रणनीतियों पर चर्चा करना रहा। बैठक में उपस्थित सभी डीलरों ने सौरभ इलेक्ट्रॉनिक्स की सेवाओं और माइक्रोटेक की गुणवत्ता पर अपना गहरा विश्वास जताया।
![]()
