खुर्जा l ।भारत पुष्प। एसएमजेईसी इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान में 70वीं क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता भारद्वाज ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में जे.ए.एस. इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान हासिल किया। किसान इंटर कॉलेज मदनपुर दूसरे और जीआई इंटर कॉलेज ढेंगोरा तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में SMJEC इंटर कॉलेज ने प्रथम, वैदिक इंटर कॉलेज करौरा ने द्वितीय और जे.ए.एस. इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीअंडर-14 बालक वर्ग में SMJEC इंटर कॉलेज प्रथम, रिफाह-ए-आम इंटर कॉलेज द्वितीय तथा जे.ए.एस. इंटर कॉलेज खुर्जा तृतीय स्थान पर रहा।प्रतियोगिता में अंपायरिंग एवं मैच रेफरी की जिम्मेदारी अजय राय, मौ. अनवर, संजय सिंह, वरुण सिंह और विनीत सेन ने संभाली। क्षेत्रीय क्रीड़ाध्यक्ष रोहित राजधान सिंह ने बताया कि विजेता टीमें 22 सितंबर 2026 को SMJEC इंटर कॉलेज, खुर्जा के खेल मैदान में होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।इस दौरान रगनेश कुमार, कपिल सिंह, महेन्द्र कुमार, ज्ञान चन्द पटेल, यारून सिंह, मौ. शकील और जुबैर सहित खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *