–दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

खुर्जा l ।भारत पुष्प। औद्योगिक क्षेत्र खुर्जा के जंक्शन रोड स्थित CJI पॉटरी में बड़ा हादसा हो गया। पॉटरी परिसर में रखे डीजल टैंक में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पॉटरी में वेल्डिंग का काम चल रहा था, तभी निकली चिंगारी से डीजल टैंक ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते टैंक आग का गोला बन गया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग से निकल रहा घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *