खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री रामलीला कमेटी (रजि.) की ओर से रामलीला महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा साझा की गई। कमेटी के प्रधान आशीष गोविल, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, महामंत्री पुनीत साहनी, मंत्री सचित गोविल और कोषाध्यक्ष सचिन बंसल ने बताया कि भूमि पूजन के पश्चात 4 अक्टूबर से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। जिसमें आकाशवाणी होना, श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म होने आदि के कार्यक्रम होंगे। कमेटी के जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने बताया कि महोत्सव के दौरान दो भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। 19 अक्टूबर को होने वाली भजन संध्या में लिटिल चैंप की रनर रहीं भजन गायिका खुशी नागर अपनी प्रस्तुति देंगी। वहीं 23 अक्टूबर को आयोजित भजन संध्या में इंडियन आइडल के रनर रहे भजन गायक हेमंत ब्रजवासी श्रद्धालुओं को भजनों से मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने बताया कि लोगों के मनोरंजन के लिए 15 अक्टूबर को हास्य कलाकार एवं यूट्यूबर अमन भाटी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा 24 अक्टूबर को भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें कवि अरुण जैमिनी, शंभू शिखर, पदम अलबेला, राधेश्याम भारती और कवयित्री डॉ. सरिता शर्मा काव्य पाठ करेंगे। महोत्सव के दौरान  25 अक्टूबर को लावड़ी दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद आतिशबाजी भी होगी। इस दौरान उमाशंकर अग्रवाल, रवि शंकर अग्रवाल, विशाल बाधवा, भगवत पोद्दार, शिव कंसल, अरुण कुमार गर्ग, राम दिवाकर, सुनील सोलंकी, राजीव वार्ष्णेय, विनीत आर्य, कुलदीप शर्मा(केडी), विनोद पहलवान, महेश चौधरी, डीसी अग्रवाल, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *