खुर्जा। ।भारत पुष्प। धर्म की ऐतिहासिक नगरी में धर्म, संस्कृति और आस्था के महापर्व ‘श्री रामलीला महोत्सव – 2026’ का गुरुवार को अत्यंत धूमधाम, भक्ति भाव वातावरण में शुभारंभ हुआ। जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में वैदिक विद्वानों और आचार्यों पंडित वेद प्रकाश शर्मा एवं पंडित प्रेम शर्मा द्वारा उच्चारित वेदमंत्रों एवं शंखनाद के बीच ‘भव्य भूमि पूजन समारोह’ विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया गया। भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ यज्ञ-हवन में पूर्णाहूति दी तथा भगवान श्री राम के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रभु की आरती उतारी। इस अवसर पर उपस्थित धर्मप्रेमी बंधुओं को संबोधित करते हुए मीनाक्षी सिंह ने कहा कि — “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन चरित्र केवल एक कथा नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए सत्य, त्याग, मर्यादा और धर्म का आदर्श मार्गदर्शक है। रामलीला जैसी पावन परंपराएं हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो नई पीढ़ी में संस्कारों और सामाजिक समरसता का बीजारोपण करती हैं।” कमेटी के प्रधान आशीष गोयल एवं महामंत्री पुनीत साहनी ‘विक्की’ ने बताया कि आगामी दिनों में मंचन को और अधिक भव्य एवं तकनीकी रूप से सुसज्जित रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्री राम की पावन लीलाओं का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकें। भूमि पूजन के उपरांत संपूर्ण प्रांगण “जय श्री राम” और “मंगल भवन अमंगल हारी” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अंत में सभी उपस्थित भक्तों को पावन प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान आशीष गोयल, महामंत्री पुनीत साहनी विक्की, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, उपाध्यक्ष विशाल वाधवा, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग पूर्व चेयरमैन, मंत्री सचित गोविल, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य, वासुदेव शर्मा, नवीन कुमार जी, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अशोक टिम्मी, जीतू अग्रवाल, अखिलेश वार्ष्णेय वैद्य जी, राकेश सिंघल भट्टे वाले, मनोज सिंघल, दीपक बाटला, गोलू माहौर, वैभव जैन, अशोक पालीवाल जी, शिव सचदेवा, नगर कोतवाल रामफल सिंह, राजीव वार्ष्णेय, राजू रसिक, विकास वर्मा, शुभम गुप्ता, संदीप मित्तल, रमाकांत शर्मा, रवि अग्रवाल, संजय भगत जी, शुभम कालरा, बब्बू प्रधान जी, प्रेम प्रकाश अरोरा, संजीव गुप्ता आलू वाले, सतीश शर्मा, सुनील सोलंकी, राजीव वर्मा, गणमान्य नागरिक, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहे।
![]()
