–दादी और बुआ से कथित मारपीट का वीडियो वायरल
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलिमपुरा गांव में एक युवक पर अपनी बुजुर्ग दादी और बुआ के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक महंगा iPhone और 3 लाख रुपये की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उसने कथित तौर पर अपनी दादी और बुआ के साथ मारपीट की। बुजुर्ग महिला ने रोते हुए बताया कि परिवार ने कुछ समय पहले ही आरोपी के लिए नई बाइक खरीदी थी, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार महंगा मोबाइल फोन और नकदी की मांग कर रहा था। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसने दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की अपील की है l पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
