– ग्रामीणों से मुलाकात कर पार्टी की नीतियों और संगठन को लेकर की चर्चा
अतरौली : ।भारत पुष्प। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अतरौली विधानसभा प्रभारी कृपाल सिंह कश्यप ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से पार्टी से जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। अतरौली विधानसभा क्षेत्र के गांव किस्तौली, कजमाबाद, सेनौल, गणेशपुर, गोवली, चखातर, मोहम्मदपुर, कैथोली में शनिवार जनसंपर्क किया। जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसील प्रभारी कृपाल सिंह कश्यप ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों में जनसंपर्क अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों से संपर्क कर संगठन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं और जनता के बीच बेहतर संवाद से होती है। इसलिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इस मौके पर मदन कश्यप, अरविंद, आनंद, बृजेश कश्यप, रामखिलाड़ी, देवी सहाय, विष्णु कश्यप, संजय कश्यप, पूरन कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।
![]()
