खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो रेखा चौधरी ने बताया कि यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। एनएसएस प्रभारी डॉ मनु आर्या ने बताया की सेवा मेरा योगदान एवं श्रमदान अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सार्वजनिक जीवन एवं जन सेवा से प्रेरणा लेते हुए सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बताया कि प्रत्येक स्वयंसेविका अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपना योगदान दे सकती है। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता, जल संरक्षण तथा सामाजिक सेवा जैसे कार्यों के माध्यम से सेवा भावना को व्यवहार में उतारने का यह प्रयास है। स्वयंसेविकाओं ने यज्ञशाला भवन, ओपन जिम , खेल परिसर में बृहद् स्वच्छता अभियान चलाया।
![]()
