खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवारर को एकेपी डिग्री कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत नव प्रवेशित शोधार्थियों, बी ए प्रथम सेमेस्टर व एम ए प्रथम सेमेस्टर की समस्त छात्राओं का अभिविन्यास कार्यक्रम “विद्यारंभ “आयोजित किया गया। सरकार द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विश्व शान्ति, राष्ट्र उत्थान व पर्यावरण शुद्धि के महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह विशिष्ट अतिथि अंजना सिंघल अध्यक्ष, सारस्वत अतिथि जयवीर सिंह, मुकेश आहूजा, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज़, वरिष्ठ प्रवक्ता नीलू सिंह महाविद्यालय की समस्त शिक्षिका व छात्राओं ने यज्ञाग्नि में पवित्र वेद मंत्रों की ध्वनि के साथ में डॉ मनु आर्या के ब्रह्मत्व में विकसित भारत, राष्ट्र उत्थान व विश्वशान्ति के लिए आहुति प्रदान कीं। नगर पालिका खुर्जा के सौजन्य से ब्लॉक प्रमुख मोनिका सिंह तथा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल ने नारियल तोड़कर वाटर हार्वेस्टिंग का शुभारंभ किया। तदनंतर कार्यक्रम की संयोजिका व एनईपी कोऑर्डिनेटर नीलू सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज में प्रवेश लेने वाली सभी नवागंतुक छात्राओं को महाविद्यालय की गतिविधियों, अनुशासन, परीक्षा आदि से परिचित कराना व नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों से अवगत कराना है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज़ ने महाविद्यालय में वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की जानकारी छात्राओं को दी।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए 19 स्किल कोर्स व 8 स्वरोजगार कोर्स चलाए जा रहे हैं तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करायी जा रही है । इस वर्ष महाविद्यालय मे 19 स्किल कोर्स शुरू किए गए है । हिंदी विभाग में 13 शोधार्थी, इतिहास में 3, शारीरिक शिक्षा में 2 शोधार्थी पी एच डी कर रहे हैं। समस्त शिक्षिकाओं ने विभागीय गतिविधियों ,एन एस एस ,रोवर्स रेंजर्स, उन्नत भारत अभियान,एंटी रैगिंग कमेटी तथा विभिन्न समितियों के कार्यों से छात्राओं को परिचित कराया। प्राचार्या जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए महाविद्यालय में संचालित एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया।इस कार्यक्रम में लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
![]()
