–चिकित्सक व स्वास्थकर्मी मौके से हुए फरार

खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के ढॉकर मार्ग स्थित एमआर हॉस्पीटल में मात्र बीपी की मरीज को भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। जिसे देख चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। नगर के सिटी स्टेशन की गली नं० 6 निवासी रूपलाल की पत्नी विमलेश को अचानक घबराहट के साथ चक्कर आने लगे। जिसके बाद परिजनों द्वारा विमलेश को ढॉकर मार्ग स्थित एमआर हॉस्पीटल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। बाद में परिजनों को सूचना दी गई कि उनके मरीज  की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि जब वह हॉस्पीटल पहुंचे तो वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। परिजनों ने हॉस्पीटल में हंगामा कर दिया।

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ज्ञात हो कि नगर में चारों तरफ इस समय कुकुरमुत्तों की तरह गली कूंचों में चिकित्सक व हॉस्पीटल मौजूद हैं। परंतु पीडित यह नहीं समझ पाता है कि कौन सा हॉस्पीटल सही है या फिर दिखावे पर ही दौड रहा है। इस तरफ सीएमओ का भी कोई ध्यान नहीं है। अगर जनता के अनुसार कहा जाये तो सिर्फ सुविधा शुल्क के आधार पर इस प्रकार के हॉस्पीटल संचालित हो रहे हैं। जहां मरीजों की जान से खुला खिलवाड किया जाता है।  

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *