बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 217 नवविवाहित जोड़े (184 विवाह, 33) निकाह) विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह व विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी ने सहभागिता की। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है। सरकार द्वारा बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को ₹15,000 मूल्य की विवाह सामग्री, ₹21,000 की अन्य सामग्री तथा ₹64,000 की धनराशि प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी, बुलंदशहर नगर पालिका चेयरमैन दीप्ति मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
![]()
