बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। बुद्ववार को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय बुलंदशहर पर 11वाँ आयुर्वेद दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीप्ति मित्तल (अध्यक्ष नगर पालिका, बुलंदशहर ), विशिष्ट अतिथि पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार शर्मा, देवदत्त शर्मा (पूर्व बी जे पी जिला बुलंदशहर प्रभारी ) ने भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया । कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ नवनीत कुमार त्यागी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अंतेश चौधरी, डॉ भावना , डॉ रुचि पाण्डेय, डॉ देवांशी अग्रवाल, डॉ ममता , डॉ सीमा, डॉ उज्मा चिश्ती एवं योगाचार्य संजय कुमार ने आयुर्वेद के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे । विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक कुमार शर्मा ने आयुर्वेद में शोध एवं नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया । मुख्य अतिथि दीप्ति मित्तल ने आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की ।
![]()
